Friday, November 21, 2008

वो आंखों से जलाता है मोमबत्ती


अगर कोई आपसे कहे कि वह आंखों से मोमबत्ती जला सकता है तो निश्चित ही आप इसे मजाक मानेंगे। लेकिन, चीनी मार्शल आर्ट 'कुंगफू' का एक दीवाना वाकई ऐसा करता है।

चीन का यह शख्स अपनी आंखों से मोमबत्ती जलाता है। इस दौरान वह एक खास चश्मा पहनता है और एक बार में बारह मोमबत्ती तक जला लेता है। चीन के काईफेंग में रहने वाले 35 वर्षीय लिंग चुंगजिआंग यह कमाल अपनी आंखों से फूंक मारकर एक पाइप के जरिए करते हैं।

आठ साल की उम्र से अपने दादा के साथ कुंगफू का अभ्यास कर रहे लिन को अचानक एक दिन पता चला कि वह अपनी नाक बंद कर आंखों के जरिए हवा बाहर निकाल सकते हैं। 'चाइना न्यूज नेटवर्क' में बताया गया है कि लिन इसके अलावा और भी कई हैरतअंगेज कारनामे करते हैं।

1 comment:

Vinay said...

हैरतअंगेज!!!