Monday, August 25, 2008

नंगे पिता-पुत्र को हिरासत में लेना भारी पड़ा

ऐसा भी होता है! बीते शनिवार को बैंकूवर के मुख्य पुलिस स्टेशन के बाहर का अजीब नजारा देखने के लिए भीड़ लग गई। अक्सर लोगों को हैरान करने वाली पुलिस के होश खुद ही उड़े हुए थे। आखिर ऐसा होता भी क्यों न।
पुलिस स्टेशन के बाहर करीब बिल्कुल 75 नंगे लोग प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस के खिलाफ नारे कर रहे थे। ये लोग अपने साथी और उसके तीन साल के बेटे को रिहा कराने आए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा था।

वैंकूवर पुलिस के कांस्टेबल जाना मैकगिनीज ने बताया कि दोनों बाप-बेटे अंडरवियर पहनकर साइकिल से जा रहे थे। इससे सड़क पर चलने वालों का ध्यान भंग हो रहा था। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने अपने बचे-खुचे कपड़े भी उतार दिए। सार्वजनिक स्थल पर नंगे होने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके साथियों ने गिरफ्तारी के विरोध में नग्न होकर यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने माफी मांगने के बाद पिता-पुत्र को रिहा कर दिया।

1 comment:

Anwar Qureshi said...

किसी ने खूब कहा है ..नंगो से तो खुदा डरे ..