Tuesday, August 26, 2008

सेक्स का निमंत्रण पड़ा भारी


दो मील की दूरी एडलर के लिए कभी न खत्म होने वाली दूरी बन गई थी। जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचा तो वहां मौजूद हर कोई उसे देखकर हैरान रह गया। वह पूरी तरह नंगा था।

उसने पुलिस को बताया कि उसे लूट लिया गया है। यहां तक कि उसके कपड़े भी। दक्षिण जर्मनी के चैम शहर के रहने वाले 40 वर्षीय फेलिक्स एडलर ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद हर व्यक्ति मुस्कुराए बिना नहीं रहा।

दरअसल कुछ दिनों पहले एडलर 24 वर्षीय एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया। एडलर के शब्दों में दोनों बातें करते हुए जंगल की तरफ बढ़ चले। वहां उसने मुझसे सेक्स करने का निमंत्रण दिया। बस फिर क्या था। मैंने फौरन अपने कपड़े उतार दिए। लेकिन वह मेरे कपड़े और बटुआ लेकर फरार हो गई। बटुए में करीब 800 पौंड [64,000 रुपये] थे। एडलर को पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी मुश्किल आई।

पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि जब एडलर वहां आया तो काफी परेशान था और उसे ठंड लग गई थी। बाद में उस लड़की को पकड़ लिया गया।

5 comments:

आलोक साहिल said...

बहुत ही अच्छी जानकारी उपलब्ध करायी आपने.धन्यवाद.
आलोक सिंह "साहिल"

Udan Tashtari said...

अब क्या कहें!!

चलो, लड़की पकड़ गई-शायद पैसे वापस मिल हों. :)

राज भाटिय़ा said...

मजा आ गया, आप को याद दिला दे जर्मनी मे पौंड नही युरो चलता हे,
धन्यवाद

L.Goswami said...

achchha huya bewkuf ke sath..sikchha mili hogi use :-)

Nitish Raj said...

चलिए अच्छा है जानकारी देने का, समीर भाई पैसे मिले या ना मिले लेकिन भई कपड़े जरूर मिल गए हों।