Monday, October 13, 2008

आइसलैंड बिक रहा है बोलो खरीदोगे!


बर्फीली वादियां और दिल को छू लेने वाले दृश्य। शायद ही कोई होगा जो आइसलैंड नहीं जाना चाहेगा। उत्तर अटलांटिक महासागर का यह छोटा सा द्विपीय देश खराब वित्तीय स्थिति के चलते अब आनलाइन आक्शन हाउस ईबे पर नीलाम हो रहा है।

आइसलैंड अपने दिवालिया हुए बैंकों को उबारने के लिए रूस से 5.49 अरब डालर [करीब 2.69 खरब रुपये] का ऋण तो ले ही रहा है। अब उसने कई अन्य चीजें भी ईबे पर नीलामी के लिए रखी हैं। कह सकते हैं कि उसने खुद को ही नीलामी के लिए रख दिया है। 99 पेंस से शुरू हुई यह नीलामी शुक्रवार तक 1.72 करोड़ डालर [करीब 84.75 करोड़ रुपये] पर पहुंच गई थी। ईबे पर दी गई सूचना के अनुसार मशहूर गायक ब्योर्क नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन, इसमें कुल 84 चीजें रखी गई हैं और इस नीलामी में अब तक 26 लोग शामिल हो चुके हैं।

ईबे पर इसके लिए दिलचस्प तरीके से प्रचार किया गया। नोटिस में कहा गया कि विजेता बोलीकर्ता को आइसलैंड में रहने लायक वातावरण तो मिलेगा ही साथ ही वह यहां के खास घोड़ों की सवारी का भी लुत्फ उठा सकेगा। बोली लगाने वालों के सवाल भी अजीबोगरीब हैं। मसलन, किसी ने पूछा कि 'क्या आप ज्वालामुखी या भूकंप से बीमा की गारंटी देते हैं?

No comments: