Saturday, October 11, 2008

सांप बना चूहे का शिकार


कहावत है कि जान पर बन आती है तो चूहा भी शेर हो जाता है। ताइवान में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां सांप के भोजन के रूप में एक पिंजरे में डाले गए चूहे ने सांप का ही शिकार कर डाला।

वाकया कुछ इस तरह है। ताइवान के नेनतू कस्बे में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने एक दिन करीब तीन फीट लंबा सांप पकड़ा। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से उसे चूहे पकड़ने वाले एक पिंजरे में रख दिया।

'एपल डेली' में इस दल के एक सदस्य के हवाले से कहा गया है हमने सांप के भोजन के लिए एक चूहे को पिंजरे में डाल दिया। लेकिन यहां तो पासा ही पलट गया चूहे ने सांप का भोजन बनने की बजाय उसका शिकार कर डाला।

एक अन्य सदस्य ने कहा, 'हमने जैसे ही चूहे को पिंजरे में डाला, वह सांप को देखकर बौखला गया। चूहे ने लगातार सांप पर हमले किए। करीब 30 मिनट तक चली लड़ाई में उसने सांप को बुरी तरह जख्मी कर दिया। सांप ने दम तोड़ दिया और चूहे को खरोंच तक नहीं आई।' इस सदस्य ने बाद में कहा, 'लगता है यह सांप एक नौसिखिया शिकारी था।'

1 comment:

Unknown said...

बदलाव हर तरफ हो रहा है ।यही यहां भी दिखा