
Tuesday, September 30, 2008
डिवाइस जो बढ़ा दे आपकी गाड़ी का माइलेज

Monday, September 29, 2008
गुब्बारे बताएंगे कब आएगा तूफान

Sunday, September 28, 2008
फायदेमंद है मुहब्बत

Saturday, September 27, 2008
दुल्हनों का नया फैशन

Friday, September 26, 2008
फूल दिखाएं सुहाने सपने

Thursday, September 25, 2008
बजाया एक हाथ से ताली

Tuesday, September 23, 2008
सिक्कों से बनी है शांति घंटी

Monday, September 22, 2008
वियाग्रा ने बचाई बच्ची की जान

Sunday, September 21, 2008
इतालवी माडल ने लगाई कौमार्य खोने की कीमत

Saturday, September 20, 2008
बिल्ली और मुर्गी की दोस्ती

इस बिल्ली की नाम स्नोई है और मुर्गी का ग्लैडीस। करीब ढाई माह पहले ग्लैडीस को उसकी मालकिन जेन एथरिज ने एक लोमड़ी से बचाया था। दस साल की स्नोई इस घटना के बाद से ही ग्लैडीस की देखभाल कर रही है।जेन ने बताया कि उनकी एक मुर्गी ने 14 चूजे दिए थे। इनमें ग्लैडीस भी थी। दो दिन बाद एक लोमड़ी आई और कई चूजों को चट कर गई। ग्लैडीस सहित केवल तीन चूजे ही किसी तरह बच सके। जिंदा बचे दो अन्य चूजे भी बाद में मर गए।
जेन ने ग्लैडीस की सुरक्षा के लिहाज से उसके लिए अलग से एक बाड़ा तैयार करवाया। यहीं पर उसकी दोस्ती स्नोई से हो गई। जेन ने बताया कि स्नोई ही ग्लैडीस की साफ-सफाई करती है। जेन के अनुसार ग्लैडीस अब ढाई महीने की हो गई है और घर के सदस्य की तरह है। स्नोई और ग्लैडीस में खूब जमती है। दोनों एक-दूसरे के साथ खेलती हैं। ग्लैडीस जब भी बाहर खुले में घूमती है स्नोई उसकी निगरानी करती है।
Friday, September 19, 2008
अब ई-मेल भेजेगा फ्रिज

Thursday, September 18, 2008
पत्नी की जान से ज्यादा कुत्ते का प्यार

Tuesday, September 16, 2008
मंडप से भाग गई दुल्हन

Monday, September 15, 2008
बेदर्द मां ने छुड़ाया बच्चियों से पीछा

Sunday, September 14, 2008
पढेंगे लिखेंगे बनेंगे ओझा!

Saturday, September 13, 2008
अब नए कलेवर में आई 'द जाय आफ सेक्स'

Friday, September 12, 2008
पांच साल के बच्चे ने कर डाली ४७ लाख की खरीदारी

Thursday, September 11, 2008
जज व वकील के रोमांस से टली मौत की सजा

Tuesday, September 9, 2008
बेवफाई में हद से गुजर गई

Monday, September 8, 2008
'कब्र' से लौटा परिवार का मुखिया

Sunday, September 7, 2008
नौ साल तक बीवी को रखा केबिन में कैद

Saturday, September 6, 2008
बिजली गुल हुई तो किसी और की हो गई दुल्हन

Friday, September 5, 2008
डाल्फिन पर करें समंदर की सैर

डाल्फिन से प्रेरित होकर कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने पनडुब्बी सरीखी ऐसी बोट डिजाइन की है जो पानी की सतह और अंदर चलने के साथ ही हवा में भी करतब कर सकती है।
डाल्फिन की शक्ल की इस बोट की कीमत 30,000 पौंड [करीब २.46 लाख रुपये] है। जरा इसकी खासियत पर भी गौर कर लें। बोट में दो लोग बैठ सकते हैं। 1500 सीसी और 215 हार्सपावर के इंजन की यह बोट पानी की सतह पर अधिकतम 45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भागने में सक्षम है जबकि पानी के अंदर इसकी आधी गति से। किसी डाल्फिन की तरह यह बोट हवा में कलाबाजियां खाने में भी सक्षम है।
फाइबर से बनी 15 फीट लंबी यह बोट पानी के अंदर लंबे समय तक रह सकती है। इसे डिजाइन करने वाली कंपनी आइनस्पेस की हर साल ऐसी 20 बोट बनाने की योजना है। बोट की छत मजबूत पालीकार्बोनेट से बनाई गई है, जिसका इस्तेमाल एफ-16 जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान बनाने में भी किया जाता है।
Thursday, September 4, 2008
गोरों के देश का हर तीसरा बच्चा 'श्वेत' नहीं

Tuesday, September 2, 2008
शादी में हुआ मृत आत्माओं का मिलन

माना जाता है कि शादी दो आत्माओं का मिलन है। लेकिन यदि मृतकों की शादी की बात की जाए तो। चौंकिये मत। पिछले सप्ताहांत मलेशिया के पेनांग रिसार्ट द्वीप में स्थित एक मंदिर में दशकों पहले मर चुके एक लड़का और लड़की की शादी रचाई गई। इस अवसर पर वर और वधू के परिजन भी मौजूद थे।
स्टार डेली में छपी खबर के मुताबिक वर की मौत 50 साल पहले तब हो गई थी जब वह बच्चा ही था। जबकि वधू की मौत 30 साल पहले किशोरावस्था में हुई थी। महीने भर चलने वाले इस आत्मिक मिलन समारोह को यहां चीनी हंगरी घोस्ट फेस्टिवल नाम से जाना जाता है।
स्थानीय चीनियों का मानना है कि इस महीने में मृतकों की आत्माएं नर्क से निकल कर पृथ्वी पर घूमने आती हैं। इस लिए मृतकों के परिजन आत्माओं की तृप्ति के लिए उनकी मनपसंद खानों और दूसरी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। खबर में कहा गया है कि पारंपरिक चीनी चाय समारोह में ची यू कुवान का विवाह चीह बेंग एंग से कराया गया। शादी वर और वधू के कागज के पुतलों के बीच हुई। वधू की 74 वर्षीय मां ओंग किम लुआन ने बताया कि उसकी बेटी ने पिछले साल इस समारोह में शादी करने की इच्छा जताई थी। इस ने हमें चकित और हैरान कर दिया।
लेकिन अगले ही दिन हमें मंदिर के पुजारी का फोन आया। उन्होंने बताया कि एक युवक ने एक माध्यम के जरिए मेरी बेटी का हाथ मांगा है। उन्होंने ओंग को यह भी बताया कि दो वर्ष पहले दोनों आत्माओं की मुलाकात दूसरी दुनिया में हुई थी। अब उनके बीच गहरा प्यार पनप चुका है।