Saturday, September 27, 2008

दुल्हनों का नया फैशन


भारतीय महिलाएं परंपरागत तौर पर नाक और कान में गहने पहनती हैं लेकिन भारत में फैशन का नया चलन शुरू हो रहा है। यह है दांतों में गहने पहनने का। जी इतना ही नहीं निकट भविष्य में दुल्हन बनने जा रही युवतियों को दांतों में गहने पहनाने के अलावा श्वास प्रबंधन भी सिखाया जा रहा है।

राजधानी में जल्द ही आ रहे कांफीस्माइल टूथ स्पा की अध्यक्ष मधुंचिलांबा ने कहा कि इतना ही नहीं दांतों के गहनों के अलावा दांतों की पॉलिशिंग कर उन्हें चमकदार बनाना और श्वास प्रबंधन की पेशकश राजधानी में अत्याधुनिक दांतों के स्पा कर रहे हैं। लांबा ने कहा कि दंत प्रबंधन भारत में पूरी तरह नया है और इसके प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए मूल स्तर पर ज्यादा जागरूकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय दुल्हनें अपने पश्चिमी समकक्षों के बराबर आ रही हैं और अपनी शादी से पहले आभूषणों पर दिल खोलकर खर्च कर रही हैं। अपनी शादी से पहले महिलाएं आमतौर पर अपने दांतों को सफेद कराने और उनमें चमक लाने के लिए अपने पारिवारिक डेंटिस्टों के पास जाती हैं। हम अब नई जानकारी पेश कर रहे हैं वह श्वास प्रबंधन का है जो निश्चित तौर पर दुल्हनों के लिए दीर्घावधि में लाभकारी होगा।

No comments: