Tuesday, September 2, 2008

शादी में हुआ मृत आत्माओं का मिलन



माना जाता है कि शादी दो आत्माओं का मिलन है। लेकिन यदि मृतकों की शादी की बात की जाए तो। चौंकिये मत। पिछले सप्ताहांत मलेशिया के पेनांग रिसार्ट द्वीप में स्थित एक मंदिर में दशकों पहले मर चुके एक लड़का और लड़की की शादी रचाई गई। इस अवसर पर वर और वधू के परिजन भी मौजूद थे।


स्टार डेली में छपी खबर के मुताबिक वर की मौत 50 साल पहले तब हो गई थी जब वह बच्चा ही था। जबकि वधू की मौत 30 साल पहले किशोरावस्था में हुई थी। महीने भर चलने वाले इस आत्मिक मिलन समारोह को यहां चीनी हंगरी घोस्ट फेस्टिवल नाम से जाना जाता है।


स्थानीय चीनियों का मानना है कि इस महीने में मृतकों की आत्माएं नर्क से निकल कर पृथ्वी पर घूमने आती हैं। इस लिए मृतकों के परिजन आत्माओं की तृप्ति के लिए उनकी मनपसंद खानों और दूसरी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। खबर में कहा गया है कि पारंपरिक चीनी चाय समारोह में ची यू कुवान का विवाह चीह बेंग एंग से कराया गया। शादी वर और वधू के कागज के पुतलों के बीच हुई। वधू की 74 वर्षीय मां ओंग किम लुआन ने बताया कि उसकी बेटी ने पिछले साल इस समारोह में शादी करने की इच्छा जताई थी। इस ने हमें चकित और हैरान कर दिया।


लेकिन अगले ही दिन हमें मंदिर के पुजारी का फोन आया। उन्होंने बताया कि एक युवक ने एक माध्यम के जरिए मेरी बेटी का हाथ मांगा है। उन्होंने ओंग को यह भी बताया कि दो वर्ष पहले दोनों आत्माओं की मुलाकात दूसरी दुनिया में हुई थी। अब उनके बीच गहरा प्यार पनप चुका है।

3 comments:

manvinder bhimber said...

ajeeb etefaak hai

PREETI BARTHWAL said...

अलग सी कहानी सुनाई आपने बहुत अजीब है।

Arvind Mishra said...

अब कुछ हटके परमात्माओं के मिलन की भी सुनियेगा तो बताईयेगा !